रायपुर

पुरानी बात का बदला लेने युवक की पिटाई
07-Nov-2024 5:02 PM
पुरानी बात का बदला लेने युवक की पिटाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। शहर से लगे तिल्दा नेवरा इलाके में कल दोपहर शाम मारपीट हो गई। आरोपी ने बदला लेने की नियत से रहमान खान का रास्ता रोककर हाथ मुक्का से हमला कर धमकी दी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपी साधिका, नूरी शुभम वर्मा,एवं साथियों के खिलाफ बीएनएस 127,296,351, 3,5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। रहमान खान ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षक कालोनी तिल्दानेवरा में रहता है। साधिका,नूरी के साथ उसका पुराना विवाद था। इस का बदला लेने की नियत से कल दोपहर में साधिका,नूरी और उसके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की। और साधिका ने जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी।  एक अन्य मामले में हेमंत चौहान के साथ शुभम वर्मा और उसके साथियों ने जबरन रास्ता रोककर मारपीट की। हेमंत चौहान बताया कि वह एपीओ आफिस के पास से जा रहा था। इसी दौरान शुभम और उसके साथी वहां आ गए और जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने शुभम के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट