रायपुर

कल से भारतीय सडक़ कांग्रेस का अधिवेशन, गडक़री आ रहे
07-Nov-2024 5:01 PM
कल से भारतीय सडक़ कांग्रेस का अधिवेशन, गडक़री आ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। भारतीय सडक़ कांग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन कल से 11 नवम्बर तक राजधानी  में आयोजित हो रहा है । डिप्टी सीएम लोक निर्माण  अरुण साव ने आज बताया कि इसका उद्घाटन केंद्रीय सडक़  परिवहन मंत्री नितिन गडक़री करेंगे। यह आयोजन  दीनदयाल  ऑडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में हो रहा है। 

 श्री  साव ने बताया कि प्रदेश के बहुआयामी विकास के प्रदर्शन के लिए अधिवेशन स्थल पर पॉवर एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के अग्रणी संस्थानों एन.एम.डी.सी., एन.टी.पी.सी., सेल (भिलाई स्टील प्लांट), छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी तथा विभिन्न विकास निगमों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। उन्होंने अतिथियों को छत्तीसगढ़ की कला, शिल्प और लोक संस्कृति से अवगत कराने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग, पर्यटन, संजीवनी, वन विकास इत्यादि के स्टॉल्स का भी लगेंगे।

श्री साव ने युवा अभियंताओं के प्रोत्साहन के लिए अधिवेशन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा राज्य के अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को  सदस्यता दी जाएगी।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को नवीन अनुसंधानों और निर्माण कार्यों में अन्य प्रदेशों में अपनाई जा रही नई तकनीकों की विस्तृत विवेचना एवं प्रशिक्षण के लिए  जोड़ा जाएगा। साव ने  आज सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, एनएचआई  के क्षेत्रीय अधिकारी, सडक़ परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी,  निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ  तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


अन्य पोस्ट