रायपुर

पुलिस के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी
07-Nov-2024 4:58 PM
पुलिस के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर।  अब थाने में दर्ज अपनी रिपोर्ट को देखने नागरिकों को  सीसीटीएनएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रायपुर पुलिस ने यह पंजीयन  अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल पर वनटाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के  नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता का प्रमाण व ओटीपी देकर  आईडी-पासवर्ड बनाना होगा। उसके बाद इसी आईडी पासवर्ड के जरिए लॉगइन करना होगा। इसके बाद ही पोर्टल पर संबंधित थाने में दर्ज होने वाले अपराधों की जानकारी मिलेगी। सीसीटीएनएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए बाद लोगों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी और  समाधान की जानकारी पुलिस पोर्टल पर उपलब्ध कराएगी। पुलिस का यह भी दावा है कि  शिकायत या एफआईआर रिपोर्ट में अब तक क्या-क्या हुआ इसकी जानकारी मिनटों में मिल जाएगी।

अब तक लोग सीजी पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर आसानी से एफआईआर देख व डाउनलोड कर रहे थे। लेकिन अब पोर्टल में बदलाव कर दिया है। एफआईआर देखने व डाउनलोड करने के लिए लोगों को अब पोर्टल पर वनटाइम साइन इन करना होगा। राज्य के किसी भी थाने में किसी के भी खिलाफ दर्ज रिपोर्ट अब मोबाइल या कम्प्यूटर पर देखी जा सकती है। इसके लिए क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस का एक अपना वेब पोर्टल है। इसमें सभी जिलें के थानों में दर्ज केस देखे जा सकते हैं। पहले तक पोर्टल सभी के लिए ओपन था। थाने जाकर शिकायत या रिपोर्ट दर्ज कराने की मैन्युअल व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।


अन्य पोस्ट