रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। अज्ञात चोर लॉक कर खड़ी कार में
तोडफ़ोड़ कर कैमरे और डैश बोर्ड में रखी चोरी कर गए। यह चोरी सिविल लाइन थाना इलाके में बुधवार शाम हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से रात 10 बजे कैनाल रोड धनवंतरी मेडिकल दुकान के पास खड़ी कर किसी कार्यक्रम में दूसरी गाड़ी से मौदहापारा चला गया था। जब कार्यक्रम से लौटा तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार के विंडो टूटे और भीतर रखे डीएसएलआर कैमरा और 25 हजार कैश गायब थे। चोरी की सूचना शिकायतकर्ता ने डॉयल 112 को कॉल कर दिया। और सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सैय्यद मोहम्मद जुनैद की चौक हुसैनी प्लाजा के पास घर के बाहर बाइक सीजी 04 एमडी 6227 और सीजी 04 एमजेड 0597 को चोरी कर लिया। जिला अस्पताल के सामने से बाइक सीजी 04 एलपी 0532 की चोरी हुई। इसकी रिपोर्ट संजू पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।