रायपुर

प्रोफेसर ने रिटायर्ड शिक्षक से 33.57 लाख ठगे
07-Nov-2024 4:57 PM
प्रोफेसर ने रिटायर्ड शिक्षक  से 33.57 लाख ठगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। आनलाइन निवेश और मुनाफे के झांसे में आकर राजधानी के एक रिटायर्ड शिक्षक  ने  33 लाख 57 हजार रुपए गवां दिए। मुजगहन पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षक चंद्रमणि पांडेय को  ठग ने खुद को प्रोफेसर बताकर  संपर्क किया।

और शेयर मार्केट में निवेश करने का लालच दिया। कथित  प्रोफेसर ने अपने भेजे  लिंक पर पांडेय से  शेयर मार्केट में ट्रेडिंग शुरू कराया।और  कई किश्तों में पैसे जमा करवाए।  लेकिन जैसे ही उन्होंने और पैसे भेजे, उनके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। इस ठगी में रिटायर्ड शिक्षक के अकाउंट से कुल 33 लाख 57 हजार रुपये कट गए। लाभ मिलता न देख ठगी के अहसास होने पर  रिटायर्ड शिक्षक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस,साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट