रायपुर

राज ठेठवार परिवार के मातर में बच्चों का लाठियों संग करतब
05-Nov-2024 6:53 PM
राज ठेठवार परिवार के मातर में बच्चों का लाठियों संग करतब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 नवंबर। पुरानी बस्ती स्थित राज ठेठवार परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मातर का महापर्व मनाया। गया से राज ठेठवार परिवार व सामाजिक जन द्वारा श्री कृष्ण जी,  खुड़हर देवता एवं अपने पूर्वजों की अराधना कर अपने गौ माता की विशेष साज सज्जा कर  दाड़़ खिलाया गया। श्रीकृष्ण को लगाए गए छप्पन भोग का प्रसाद सभी उपस्थितों  को प्रसाद व दूध वितरण किया गया। बच्चों ने लाठियां चला कर विशेष करतब का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में समाज  के संरक्षक डॉ. रेवाराम यदु , अध्यक्ष हरीराम यदु, राजेश यदु,  परमानंद यादव, कुंज बिहारी यदु, रमेश अनंतराम यदु, गजेश यदु विजय यादव, सूर्यकांत यदु,  राजकुमार यदु रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, संतोष यदु, दिलीप यदु, केशव यदु केशव यदु, रायपुर राज सचिव युगल यदु, रविंद्र, राहुल, विवेक कमलेश  नागेश रजत शुभम ऋषिकेश राज कान्हा रोहन संस्कार दिव्यांश पूर्वीक राम शिवाय निशांक ऋतिक दिव्यांश अजय तिवारी प्रवीण झा संतोष अग्रवाल देवेंद्र शर्मा, दीपक श्रीवास, सतीश सोनकर, संजू ठाकुर राजकुमार पांडे सहित बड़ी  संख्या में मोहल्ले व महिलाएं बच्चे शामिल हुए।


अन्य पोस्ट