रायपुर
दामाखेड़ा में तोडफ़ोड़ के विरोध में कबीर पंथियों का डेका को ज्ञापन
05-Nov-2024 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आप का समर्थन
रायपुर, 5 नवंबर। बलौदा बाजार जिले के दामाखेड़ा में विगत दिनों दिपावली के समय प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में पथराव फटाका नुमा बम फेंकने की घटना से आक्रोषित उनके अनुयायियों व कबीर पंथियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर इस घटना का विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बड़ी संख्या में कबीर पंथियों ने राजभवन कूच किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, सूरज उपाध्याय, विजय कुमार झा, परमानंद जांगड़े,लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान आदि ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे