रायपुर

131 व्याख्याता प्राचार्य पदोन्नत
05-Nov-2024 4:16 PM
131 व्याख्याता प्राचार्य पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर।
 उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी आदेश में 131 व्याख्याताओं को स्नातक प्राचार्य पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में कॉलेजों को पूर्णकालिक प्राचार्य मिल गए हैं। इनमें से अधिकांश प्राचार्यों के तबादले भी हुए हैं। इनकी पदोन्नति लंबे समय से लंबित थी, और इसे हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा चुनाव होने के बाद  डीपीसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नत रास्ता साफ हो गया है। 

डीपीआई ने दो दिन में मांगी व्याख्याताओं की वरिष्ठता सूची
संचालक लोक शिक्षण डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला (ई व टी संवर्ग) की अंतिम वरिष्ठता सूची मांगी है। डीपीआई के उप संचालक ने आज पत्र जारी कर 6 नवंबर तक वरिष्ठता क्रम में शामिल व्याख्याताओं की सूची मांगा है ।

 


अन्य पोस्ट