रायपुर

रायपुर दक्षिण के लिए मतदान शुरू
05-Nov-2024 4:12 PM
रायपुर दक्षिण के लिए मतदान शुरू

वृद्धों के लिए 7 नवंबर तक रहेगी होम वोटिंग की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर।
रायपुर दक्षिण उप चुनाव   के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दल  85 से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोटिंग करा रहा है। होम वोटिंग  7 नवंबर तक सुविधा रहेगी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर एक मतदान रथ को रवाना किया। यह पहले आज मालवीय रोड स्थित 98 वर्ष की श्रीमती विटाना गुप्ता के पहुंचा। उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। श्रीमती गुप्ता बताती हैं कि होम वोटिंग से बुजुर्गों को भी तकलीफें नहीं होगी। दिव्यांग मतदाता टिकरापारा निवासी हेमंत बर्छिहा ने कहा  कि  मतदान घर पर होना बहुत ही अच्छी बात है कि दिव्यांगों को मतदान के लिए दिक्कतें नहीं होगी।  नयापारा निवासी श्रीमती रूकमणी बाई तिवारी ने भी अपने घर पर मतदान किया।बंजारी माता चौक  निवासी 85 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता श्रीमती कमला साहू ने भी अपने घर पर ही मतदान किया।

रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए आज से मतदान शुरू हो गया है। इसमें 80 वर्ष या अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की व्यवस्था की गई है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उप निर्वाचन के लिए 4 अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। 

सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा 5 नवंबर से 7 नवंबर 2024 तक चलेगी। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अवकाश 
रायपुर दक्षिण विधानसभा में  13 नवंबर दिन बुधवार को मतदान के दिन इस क्षेत्र के सभी  कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक  तथा सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले सभी शासकीय, प्राईवेट स्कूलो में अवकाश घोषित की गई है। उस दिन  मतदान दलो को मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान केन्द्र के लिए उन्हे रवाना किया जाएगा।

द्वितीय रेण्डमाईजेशन
सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानी के समक्ष एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात फाईनालाईज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।  बीयू 719, सीयू 379 एवं वीवीपैट 425 का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। 
 


अन्य पोस्ट