रायपुर

युवक की जान लेने वाले कार चालक पर 106, बलवाइयों पर कई मामले
05-Nov-2024 4:11 PM
युवक की जान लेने वाले कार चालक  पर 106, बलवाइयों पर कई मामले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर।
रविवार शाम तिल्दा में हुए बलवे पर पुलिस ने एक्टिवा सवार की जान लेने वाले और  ट्रक में आग लगाने वाले पर अपराध दर्ज किया है। तिल्दा पुलिस के अनुसार  कार सीजी 12 एएस 7025 के ड्राइवर ने रविवार शाम 7 बजे सारथी ट्रेडर्स के सामने एक्टिवा से जा रहे युवक राहुल साहू 20 को ठोकर मारकर घायल कर दिया था। उसकी कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने जमकर बवाल मचाया और सारथी ट्रेडर्स के सामने खड़े दो हाइवा ट्रक सीजी 04- एलएक्स 5953, और सीजी 04-एचवी 1548 में आग लगा दी। 

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, कांच खिडक़ी और बाइक में  तोडफ़ोड़ कर देर रात तक थाने का घेराव किया। आगजनी पर सारथी ट्रेडर्स के संचालक अशोक गिलानी ने पोषण वर्मा व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराया । अशोक ने कुल 20-22 लाख का नुकसान बताया है। पुलिस ने अशोक की रिपोर्ट पर  भाजपा के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज किया वहीं भीड़ में शामिल कई अन्य लोगों के नाम भी पुलिस के सामने आए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही। 190,191-2,333,324-5,326 बीएनएस और युवक की मौत पर 106 का अपराध दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट