रायपुर

गाय को राज्य माता का दर्जा दे सरकार- शंकराचार्य, महंत बोले हम समर्थन के लिए तैयार
03-Nov-2024 2:34 PM
गाय को राज्य माता का दर्जा दे सरकार- शंकराचार्य, महंत बोले हम समर्थन के लिए तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज फिर दोहराया कि  सरकार गाय को राजमाता का दर्जा दे। शंकराचार्य पूर्व में इस मांग को लेकर दिल्ली में धरना दे चुके हैं । शंकराचार्य ने कहा महाराष्ट्र सचमुच महाराष्ट्र हो गया है। राष्ट्र पीछे रह गया है। वहां के सीएम एकनाथ शिंदे ने ऐसा काम किया कि जो छत्रपति शिवाजी ने किया था। पहली बार एक ऐसा नेता आया है, जो हिन्दूत्व के लिए स्पष्ट विचार रखता है। उन्होंने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया है। शंकराचार्य ने कहा मैं छत्तीसगढ़ के सीएम से कहना चाहूंगा कि गोवर्धन पूजा न सही आगे गोपाष्टमी आ रही है। मुख्यमंत्री को चाहिए गाय को छत्तीसगढ़ महतारी घोषित कर दें। हिन्दूओं के देश में कब तक हिन्दूओं की माता कटती रहेगी। 

इस पर कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा को शंकराचार्य जी की बात का समर्थन बात माननी चाहिए। महंत ने कहा कि सरकार विधेयक लाती है तो कांग्रेस समर्थन करेगी।


अन्य पोस्ट