रायपुर

दीवाली खूनी रही, हत्या की सात और मारपीट, जानलेवा हमले की 73 वारदातें
02-Nov-2024 8:38 PM
दीवाली खूनी रही, हत्या की सात और मारपीट, जानलेवा हमले की 73  वारदातें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। धनतेरस से लेकर कल रात तक  राजधानी ने जान लेने और जानलेवा हमला करने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। कहा जा सकता है कि इस बार दीवाली खूनी रही। बीते पांच दिनों में सात हत्याएं दर्ज की गई। इससे पहले रेलवे स्टेशन, बीरगांव, कचना और अवंति विहार इलाके में हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं इन पांच दिनों में मारपीट,  जानलेवा हमले की 73  वारदाते हुईं।

कल रात राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके में  निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर  चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है।  राजेंद्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पीछे का है। जहां आरोपी अमर बाघ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। कमर और पैर में चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाशी की जा रही है।

इसी इलाके के गोवर्धन चौक पर कल शाम  गौतम बाग,संतोष बाग ने लक्ष्मी यादव के बेटे राहुल को मोटर साइकल ठीक से नहीं चलाते हो कहकर गाली गलौज मारपीट की ।

आजाद चौक थाने के ठीक सामने स्थित घासीदास प्लाज़ा की पार्किंग में जानलेवा हमलाकर आरोपी फरार हो गए । यहां निहाल सिंह,अहमद रज़ा किसी दूसरे से मारपीट कर रहे थे। यह देख करण रगड़े  (37) उन्हे मना करने पहुंचा। उन दोनों ने करण के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की । गोबरा नवापारा इलाके में भी मारपीट की दो घटनाएं हुई । कल दोपहर बाजार चौक पारा गांव में मिठाई मांगने को लेकर हुए विवाद में रोशन और मोहन निषाद ने छन्नी लाल देवांगन(53) के साथ गाली गलौज मारपीट की ।पारागांव के ही नवापारा में दुलेश्वर विश्वकर्मा (37) के साथ पुरानी रंजिश पर ठक्कर निषाद ने गाली गलौज मारपीट कर डंडे से मोटर साइकल में तोडफ़ोड़ की। अभनपुर को कोलार बाजार चौक में जुआं खेलने, न खेलने के विवाद में जयराम यादव ने जितेंद्र साहू (19) के साथ मारपीट की। हिमालयन हाइट्स सोसायटी निवासी सबना घई (35) ने अपने पति सावन सिंह पर गाली गलौज मारपीट का मामला दर्ज कराया।

 भाठागांव बलवे में दूसरी हत्या

 दीपावली के एक पहले भाठागांव हुई हिंसा में  घायल दूसरे युवक की भी अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह से दो हत्याएं हुई। नरक चौदस के दिन बलवे में घायल आनंद सिंह ठाकुर  नामक युवक की मौत हो गई। उसका गंभीर अवस्था में डीकेएस में इलाज चल रहा था।  भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में जुआ खेलने के दौरान लडक़ों के दो गुटों में विवाद  हुआ था। इसमे व संजय यादव नामक युवक. मौके पर ही हत्सा की कर दी गई थी । इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी।इनकी सूचना पर लगभग 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।

उधर तेलीबांधा के सुभाष नगर स्थित सोनवानी चबूतरे के पास करीब 8, 8.30 बजे हुई। उस वक्त कृष वर्मा 18 वर्ष अपनी बड़ी मां के घर दीवाली पर आशीर्वाद लेने आया था और घर के बाहर सोनवानी चबूतरे कहे जाने वाले स्थल पर  बैठा था। तभी अविनाश ठाकुर,बजाज साहू और छवि देंवागन एक अन्य चार  लडक़े कृष के पास पहुंचे। और चबूतरे में बैठने का कारण पूछते हुए कृष के जवाब पर विवाद करने लगे।और पास पड़े लोहे के पाइप, चाकू  से हमला किया। इनमें से दो ने उसे पकड़े रखा और दो ने हमला किया ।इस हमले में कृष के सीने-पीठ और पैर गंभीर चोटें आईं। और कृष की मौके पर ही मौत हो गई।

तिल्दा में युवक की हत्या,सडक़ किनारे मिला शव

 तिल्दा इलाके में युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई । युवक की पहचान अमर रात्रे 23 नेवरा के रूप में हुई है। उसका शव सडक़ किनारे मिला।पुलिस को संदेह है कि किसी परिचित ने ही हत्या की है।तिल्दा पुलिस कर रही मामले की जांच और संदेहिसों से पूछताछ  कर रही है ।


अन्य पोस्ट