रायपुर
बूढ़ातालाब में युवक का शव तैरते मिला
02-Nov-2024 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 नवंबर। शहर के बूढ़ातालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरते मिला है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल के आसपास बताई गई है। उसकी मौत दीपावली से पहले होने का अनुमान है। क्योंकि लाश की 2 से 3 दिन पुरानी बताई गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस हाल में दर्ज लापता लोगों के रिकार्ड जांच कर पतासाजी कर रही है। शरीर पर चोट के निशान जैसी कोई बात नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे