रायपुर

कबीर नगर में 5 लाख की सेंधमारी, फ्लैट से डेढ़ लाख नगद पार
02-Nov-2024 8:35 PM
कबीर नगर में 5 लाख की सेंधमारी, फ्लैट से डेढ़ लाख नगद पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 2 नवंबर। कबीर नगर के सूने मकान से बीती रात 5 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। इस घटना ने पुलिस की गश्त पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।  इस चोरी के वायरल वीडियो में अज्ञात चोर को बड़ी आसानी से घर का गेट खोलकर भीतर घुसते देखा जा सकता है। इससे पहले

हाई प्रोफाइल सोसायटी पार्थिवी प्रोविंस में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के घर पर चोरी हो गई है। महिला अपने घर पर ताला लगाकर बेटे बहू के पास बैंगलोर चली गई थी। इस दौरान घर पर 2 महीने तक ताला लगा हुआ था। जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घर के अंदर चोरी का पता चला। इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश कर रही है। हरभजन कौर ने डीडी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हरभजन कौर (56) के पद पर कार्यरत है।दो माह पहले 24 अगस्त घर पर ताला लगाकर  कौर अपने बेटे बहु के घर बैंगलोर गईं थी। और दीपावली मनाने   27 अक्टूबर को सुबह साढ़े 7 बजे बेंगलुरु से वापस लौट थीं। बंद घर में सेंधमारी  हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, घर के हाल में लगी खिडक़ी का ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे।अंदर रखी दो आलमारियों से डेढ़ लाख नगद  सोने की अंगूठी सोने का टॉप्स, चांदी के बिछिया, ब्रेसलेट, भगवान की मूर्ति कुल करीब ढाई लाख का माल लेकर फरार हो गए। हरभजन ने गुरूवार शाम डीडी नगर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

सुरक्षा और मेंटेनेंस के नाम पर हर माह तीन से पांच हजार रूपए वसूलने के बावजूद आवासीय कॉलोनियों में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इन सोसायटी में तैनात किए जाने वाले गार्ड की नियुक्त निजी सुरक्षा कंपनियां बिना किसी वेरिफिकेशन के करतीं हैं। इनका न पुराना रिकॉर्ड देखा जाता है। न मूल निवास स्थान पर ही पतासाजी की जाती है। पूर्व में ऐसे कई चोरी डकैती जैसे गंभीर  मामले हो चुके हैं जिनमें ऐसे सुरक्षा गार्ड संलिप्त रहे हैं।

 

दूसरी ओर पंडरी रोड स्थित निरंकारी फर्नीचर शो रूम के गल्ले से 20 हजार 8 सौ रुपये पार हो गए। हाउसिंह बोर्ड कालोनी बोरियाकला निवासी कुंती साहू की साइकिल और लाभांडी शराब दुकान के सामने से योगेश नेताम की हीरो डीलक्स बाईक चोरी कर ली गई।


अन्य पोस्ट