रायपुर
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया जायजा, भाजपा से कोई नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। राजधानी के विधानसभा इलाके के सकरी गांव में दीवाली की रात मचे बवाल और आगजनी के बाद स्थिति नियंत्रण में है। टीआई के मुताबिक दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों के साथ कुल 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को आगजनी, घर में घुसने,बलवा और मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है । सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया ।गांव में पुलिस टीम तैनात रखी गई है।
31 अक्टूबर को दीपावली की रात जुआं खेलने के दौरान आपसी विवाद इतनी ज्यादा बढ़ गया यादव, सतनामी के बीच विवाद तक पहुंच गई। दोनों समाज के कुछ युवक रात जुआं खेल रहे थे। ये सभी यादव और जांगड़े परिवार के घरों से लगी जगह पर बैठे थे। दोनो परिवार जुआं खेलने से मना कर रहे थे।।आपसी विवाद के चलते भीड़ ने 2 परिवारों पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, असामाजिक तत्वों की भीड़ ने घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों और सामान में भी तोडफ़ोड़ की इतना ही नहीं एक घर में आग लगा दी। इस घटना के वक्त घर में बच्चों बुजुर्गों समेत 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, घरवालों ने भागकर अपनी जान बचाई।
टीआई ने छत्तीसगढ़ से कहा कि जुआं खेलने को लेकर उठा विवाद मारपीट आगजनी तक जा पहुंचा। उन्होंने इसे किसी भी तरह से दो समुदायों की मारपीट से इंकार किया है।
वहीं कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा पूर्व अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सरपंच संतोष पाल और पंच के साथ गांव जाकर लोगों से मुलाकात की। यह गांव धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में आता है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक शुक्रवार शाम तक विधायक अनुज शर्मा गांव नहीं पहुंचे। घटना के वक्त शर्मा,राजभवन के आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल रहे। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि रात ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को गैर जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है