रायपुर
एक नवम्बर को दीप प्रज्ज्वलन, पांच को जिलों में राज्योत्सव
30-Oct-2024 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाना है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलन करने के लिए अपील की है। पांच नवम्बर को जिलों में होने वाले राज्योत्सव के लिए मुख्य अतिथि भी तय कर दिए गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय रायपुर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू एमसीबी डिप्टी सीएम अरूण साव बिलासपुर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर, स्पीकर रमन सिंह नांदगांव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में मुख्य अतिथि होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे