रायपुर

निकायों की वोटर लिस्ट की कट आफ लिस्ट ईसीआई की तरह होगी
30-Oct-2024 7:09 PM
निकायों की वोटर लिस्ट की कट आफ लिस्ट ईसीआई की तरह होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अक्टूबर। अब राज्य की वोटर लिस्ट भी भारत निर्वाचन आयोग के कट आफ डेट्स में परिवर्तन किया गया है । अब ईसीआई की तरह निगम और पालिका  की वोटर लिस्ट में भी वर्ष में 4 बार नाम जोड़े और संशोधित किए जा सकेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये डेट्स होंगे 1 जनवरी, 1अप्रैल, 1 जुलाई और 1अक्टूबर। अभी निगम. पालिका की लिस्ट 1 जनवरी 24 के आधार पर है। उसके बाद जुडे नाम जुड़ नहीं पीए है। इस संशोधन के बाद, ये नाम भी निकायों की लिस्ट में जुड़ जाएंगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में  कैबिनेट  ने दो संशोधन अध्यादेश को मंजूर किया। डिप्टी सीएम अरूण साव ने बताया कि इनमें  छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 (संशोधन) अध्यादेश-2024 और नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

राज्य में 2.07 करोड़ मतदाता

छत्तीसगढ़ में निर्वाचक नामावली की प्रारंभिक प्रकाशन तिथि 29 अक्टूबर की स्थिति में दो करोड़ सात लाख  43 हजार 791 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ दो लाख 69 हजार 459 पुरुष मतदाता, एक करोड़ चार लाख 73 हजार 614 महिला मतदाता एवं 718 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग चिन्हांकित मतदाताओं की संख्या एक लाख 94 हजार 638 है। वहीं 18-19 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख दस हजार 639 और 85 वर्ष से अधिक के 94 हजार 691 वरिष्ठ मतदाता हैं। प्रदेश में 20 हजार 173 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं।


अन्य पोस्ट