रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। रेंज साइबर थाना रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी करने वाले चार साइबर आरोपी वेस्ट बंगाल, रायपुर, महासमुंद से गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 40 से अधिक चालू बैंक खाता, 10 वाहन 3 कार, 6 मोटर साइकिल, बैंक खाता, एटीम-सिम जप्त किए गए हैं। इन चारों के उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं सिम प्रोवाइडर के साथ अलग अलग साइबर फ्राड गिरोह में शामिल थे।
केश 1- प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 22 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराया था। इसमें पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में फरार तापस बनर्जी पिता अभिजीत बनर्जी (26) पता आईसी बॉस रोड टेंडल बागान रोड हावड़ा वेस्ट बंगाल जो अपराध से प्राप्त रकम को अलग अलग खाता में ट्रांसफर करने का कार्य करता था, आरोपी के कब्जे बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जप्त किया गया है।
केश 2— निकिता पवार ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी के नाम से 21 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना मेें धारा 3118(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराई थी। प्रकरण में बैंक खाता सप्लायर महेश जैस पिता रघुनाथ जैस (52) पता पंजाबी पारा महासमुंद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जप्त किया गया है।
केश 3— किशोर राजदेव ने आयरन सप्लाई के नाम से फर्जी ई-वे बिल भेज कर उनसे 43 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट पंडरी में धारा 420, 4467, 468, 471 भादवि दर्ज कराया था। अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को प्राप्त होने पर विवेचना क्रम में फर्जी बैंक खाता खोल ईवे बिल तैयार कर रकम ट्रांसफर कार्य करने वाले आरोपी सूरज सिंह पिता जितेंद्र सिंह (20) पता ओल्ड कोर्ट मोड नईमनगर फरीदपुर वर्धमान वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार कर ठगी में प्रयुक्त सिम कार्ड, मोबाइल जप्त किया गया है।
केश 4—महेश चंदानी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम से उनसे 1.116 करोड़ रुपए की ठगी की रिपोर्ट थाना पंडरी में धारा 420,34 भादवि दर्ज कराया था। विवेचना मेॉ रेंज साइबर पुलिस ने विवेचना क्रम में बैंक खाता सप्लायर आरोपी कमल खट्टर पिता किशन खट्टर (27) राजीव नगर शंकर नगर रायपुर के कब्जे से 3 कार, 6 मोटर साइकिल, 40 चालू बैंक खाता मोबाइल, सिम जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।