रायपुर
दीवाली से पहले ही राजधानी हुई प्रदूषित, एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे खराब
30-Oct-2024 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अक्टूबर। अभी आतिशबाजी अपने चरम पर नहीं है और राजधानी की हवा प्रदूषक हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आनलाइन रिकार्ड के मुताबिक धनतेरस की इस रात वायु शुध्दता स्तर काफी गिर चुका है। रात 8 बजे दर्ज आंकडे के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स इंडेक्स 122 दर्ज?? किया गया । इसे काफी खराब (पुअर) बताया गया है । और अभी बड़ी और छोटी दीपावली के दिन शेष हैं। ये दोनों ही दिन आतिशबाजी चरम पर रहेगी । सुप्रीम कोर्ट, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और सरकार के आदेशानुसार 10 बजे रात तक ही आतिशबाजी की अनुमति दी गई है। लेकिन लोग आधी रात बाद तक पटाखे फोड़ते हैं । वहीं बुधवार दोपहर सिलतरा फेस-2 औद्योगिक क्षेत्र में 116, एम्स रायपुर क्षेत्र में 71, भाटागांव बस स्टैण्ड क्षेत्र में 47 एक्यूआई रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे