रायपुर
रायपुर दक्षिण से तीन नाम वापस
30-Oct-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। रायपुर नगर (दक्षिण) उप चुनाव में वैध नामांकन वाले मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई व जुगराज जगत शामिल है। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। इससे पहले 46 उम्मीदवारों के 57 नामांकन पर्चों की जांच में 12 प्रत्याशियों के पर्चे अस्वीकृत घोषित किए गए थे। इनमें मुख्य राजनीतिक दलों के एक प्रत्याशी नहीं है। ये सभी निर्दलीय और अन्य पंजीकृत दलों के प्रत्याॉशी हैं। वहीं 14 में से 7 मुस्लिम प्रत्याशियों के भी पर्चे अस्वीकृत किए गए । आरओ वैध नामांकन वाले 34 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे । इनमें से ही तीन ने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला लिया है। कल 3 बजे शेष बचे प्रत्याशी अंतिम रूप से मैदान में होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे