रायपुर

खेल कोटे के कर्मचारियों को देना होगा प्रैक्टिस शेड्यूल
30-Oct-2024 3:40 PM
खेल कोटे के कर्मचारियों को देना होगा प्रैक्टिस शेड्यूल

रायपुर, 30 अक्टूबर। खेल कोटे से नियुक्त समस्त वनरक्षक/वन कर्मचारी से विभाग ने उनका प्रैक्टिस शेड्यूल मांगा है।डीएफओ रायपुर ने परिक्षेत्र अधिकारी, रायपुर/नया रायपुर, वनक्षेत्रपाल अनुसंधान एवं विस्तार समस्त वन विस्तार अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि  खेल कोटे के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने  आवेदन प्रस्तुत करने पर कार्यालय द्वारा अनुमति प्रदान किया जाता है। अपने खेल विधा में अभ्यास के लिए समय-सारणी देने कहा है । खेल प्रतियोगिता में भाग न लेने की स्थिति में प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।कुछ खिलाड़ी कर्मचारी बिना प्रैक्टिस के बिना कारण के अनुपस्थित रहने लगे हैं। ऐसे कर्मिसों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
 


अन्य पोस्ट