रायपुर

गृहमंत्री से मिला विप्र युवा संगठन, जांच की मांग
29-Oct-2024 4:19 PM
गृहमंत्री से मिला  विप्र युवा संगठन, जांच की मांग

रायपुर, 29 अक्टूबर। तहसील कार्यालय में पदस्थ प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या और उनके लिखे सुसाईड नोट के आधार पर प्रताडि़त करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन ने डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा से मुलाकात की संगठन ने दोषियों पर ठोस कारवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा एवं त्वरित जांच कमिटी का गठन करने की मांग की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष साथ  समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। दोषियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही।


अन्य पोस्ट