रायपुर

जनसम्पर्क आयुक्त ने अधिकारियों से काम-काज की जानकारी ली
29-Oct-2024 4:18 PM
जनसम्पर्क आयुक्त ने अधिकारियों से काम-काज की जानकारी ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। 
नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने मंगलवार को   छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। और  विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर  विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क  अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो उमेश मिश्रा,  संजीव तिवारी,आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं  संतोष मौर्य सहित सभी  संयुक्त संचालक, उप- संचालक सहित संचालनालय एवं संवाद के अधिकारी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट