रायपुर
रायपुर, 29 अक्टूबर। मुजगहन इलाके में रविवार रात में मकान की खिडक़ी का ग्रील तोडक़र कमरे में रखे जेवर नगदी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिस समय चोरी हुई घर में सभी सदस्य सो रहे थे। सूबह काम वाली के आने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोर बेडरूम के आलमारी से 40 हजार के नगदी जेवर चोरी ले भागा।
पुलिस के मुताबिक मुजगहन निवासी पवि शर्मा ने कल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फ्लोरल सिटी डूंडा में रहता है। रविवार को घर के सभी सदस्य रात खाना खा कर अपने अपने कमरे में सो गए थे। इसी दौरान रात्रि में कोई अज्ञात चोर निचे कमरे की खिडक़ी का ग्रील तोडक़र बेडरूम में रखे नगदी, जेवर को चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी सुबह काम करने वाली बाई के आई तो हुआ। तब ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर के पीछे की ओर की खिडक़ी का लोहे का प्लेट एवं स्लाईडर खिडक़ी का लाक टुटा हुआ। मकान से कुल 40000 रूपये के नगदी जेवर चोरी हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।