रायपुर

रन फॉर यूनिटी सीएम और मंत्री दौड़े
29-Oct-2024 4:14 PM
रन फॉर यूनिटी सीएम और मंत्री दौड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर।
राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व आयोजित रन फॉर यूनिटी में  मुख्यमंत्री शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी वासियों के साथ एकता दौड़ लगाई।
साय ने कहा - सभी को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी। इस दौड़ में उनके सहयोगी मंत्री ,राजधानी के विधायक भाजपा नेता अगर और नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।


अन्य पोस्ट