रायपुर
गोवर्धन पूजा पर छुट्टी
29-Oct-2024 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अक्टूबर। राज्य शासन ने सरकारी विभागों, बैंक और कोषालयों के लिए 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। जीएडी सचिव अविनाश चंपावत ने जारी किए हैं। इस छुट्टी से शनिवार रविवार भी जुड़ रहे हैं। ऐसे में लक्ष्मी पूजा के गुरुवार के अवकाश के बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार छुट्टी मिल रही है। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस है। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में कोषालय एवं बैंकों में अवकाश रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे