रायपुर

रीडर आत्महत्या, कर्मचारी संघ का साय-शर्मा को पत्र
29-Oct-2024 3:11 PM
रीडर आत्महत्या, कर्मचारी संघ का साय-शर्मा को पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर।
रायपुर तहसील दफ्तर में रीडर प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या और सुसाइड नोट मिलने पर  समाज और कर्मचारी संघ ने जांच की मांग की है। 

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को भेजे पत्र में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। चंद्रा ने कहा कि प्रदीप ने अपने वरिष्ठ अफसरों की प्रताडि़त होने के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। सुसाइड नोट में प्रदीप ने रायपुर जिला और तहसील दफ्तर के तीन डिप्टी कलेक्टरों और एक स्टेनो को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। और भाजपा सरकार और कांग्रेस नेताओं से अफसरों को सजा दिलाने कहा था । इसी तरह से बलरामपुर में स्वास्थ्य कर्मी ने भी थाने में आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे दूर करने जांच और दोषियों पर कार्यवाही आवश्यक है।

दूसरी ओर मंगलवार सुबह कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरूण शुक्ला,  सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष  डॉ सुरेश शुक्लाऔर सदस्यों ने प्रदीप उपाध्याय के निवास में जाकर उनके पुत्र व अन्य परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने  मांग की है कि प्रथमदृष्टया सोसाइडल नोट   के अनुसार पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिये। हीलाहवाला करने पर समाज राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, न्यायपालिका के समक्ष जाकर न्याय की मांग करेगा। इस अवसर पर समाज के  हितेन्द्र तिवारी (अध्यक्ष बार एसो.) राजेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला,विजय कान्त शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,संगमलाल त्रिपाठी,  दिनेश शुक्ला,प्रमोद गौतम, उमाकान्त मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता,राजू महराज, प्रेम शुक्ला, रमेश शुक्ला, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट