रायपुर

विवाद के बीच डण्डे से हमला
28-Oct-2024 5:04 PM
विवाद के बीच डण्डे से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अक्टूबर।  जीएसटी काउंसिल की अनुशंसा पर केंद्र ने मेटल स्क्रेप खरीदी बिक्री पर नये जीएसटी कर प्रावधान लागू कर दिया है।  जो 10 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं। इसके तहत

 स्केप की खरीदी पंजीकृत व्यापारी द्वारा अपंजीकृत व्यापारी से की जायेगी तो पंजीकृत्त व्यापारी को 18 प्रतिशत की दर्ज से रिवर्स चार्ज के माध्यम से कर चुकाकर इंपोर्ट कर लेना होगा।  इसी तरह यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर अपंजीकृत व्यापारी का व्यापार पंजीकरण की सीमा 40 लाख से उपर हो जाता है तो उस दशा में उसे अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन लेना पड़ेगा। उसे इस बात की छूट नहीं रहेगी कि उसके व्यापार में आर.सी.एम. के प्रावधान लागू हैं इसलिये वह रजिस्ट्रेशन से नियम अनुसार छुट प्राप्त करता है।

कर सलाहकार देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक अन्य अधिसूचना के तहत  अगर पंजीकृत स्केप के व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को स्क्रेप सप्लाई करता है और स्केप का मूल्य 250000 रूपये से अधिक होता है तो केता व्यापारी पर यह दायित्व डाला गया है कि वह 2 प्रतिशत की दर से जीएसटी टीडीएस काटे, जो विक्रेता व्यापारी अपने रिटर्न के माध्यम से उक्त रकम को या तो अपने कर दायित्व से समायोजित कर सकेगा अथवा रिफण्ड प्राप्त कर लेगा।वक्रेता व्यापारी को धारा 52 के तहत टीडीएस रजिस्ट्रेशन आर.ई.जे. 7. के माध्यम से पोर्टल में करवाना पड़ेगा और आगामी महिने के 10 तारीख तक विक्रेता व्यापारी की काटी गई टीडीएस की राशि अनिवार्य रूप से जीएसटी आर 7 के माध्यम से पोर्टल के माध्यम से जमा करवाना पड़ेगा।

दर से लेट फीस तथा 18 प्रतिशत की दर से ब्याज और पेनाल्टी देनी होगी।


अन्य पोस्ट