रायपुर
लोधी क्षत्रिय समाज का दीपावली मिलन 24 नवंबर को
28-Oct-2024 5:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 अक्टूबर। लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा का दीपावली मिलन समारोह 24 नवंबर को आयोजित किया गया है। युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन भी होगा। इसमें लगभग 10 राज्यों के स्वजातीय बंधु आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य आयेजक अखिल भारतीय लोधी- लोधा- लोध राष्ट्रीय महासभा नई दिल्ली है। स्मारिका 2024-25 के प्रकाशन के लिए अपने स्वलिखित आलेख एवं विवाह योग्य युवक - युवती का बायोडाटा भेजे जा सकते हैं।
इस वर्ष के कार्यक्रम में इंदरगढ की साध्वी शिवांगी दीदी भी आ रहीं हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे