रायपुर

ग्वाला रेस्टोरेंट, न्यू देलही स्वीट्स में खराब मिठाई और गंदगी
28-Oct-2024 4:55 PM
ग्वाला रेस्टोरेंट,  न्यू देलही स्वीट्स  में खराब मिठाई  और गंदगी

रायपुर, 28 अक्टूबर। निगम अमले ने वार्ड 8 के ग्वाला रेस्टोरेंट, शंकर नगर में न्यू देलही स्वीट्स दुकान में जांच की। इस दौरान  साफ - सफाई व्यवस्था एवं मिष्ठान खाद्य पदार्थो की क्वालिटी चेक किया।  इस पर  जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए  देलही स्वीट्स  के संचालक पर 5000 एवं ग्वाला रेस्टोरेंट के संचालक पर 2000 कुल 7000  रूपये का जुर्माना किया। सम्बंधित दुकान संचालकों से तत्काल जब्त अपशिष्ठ मिष्ठान को  नष्ट करवाया।


अन्य पोस्ट