रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। ई रिक्शा और आटो चालकों की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से कार एसयूवी एक्सयूवी जैसे महंगी गाडिय़ों को ठोकने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
शनिवार देर रात ऐसी दो घटनाओं को मामले पुलिस में दर्ज कराए जाने के बाद भी आटो चालक पकड़ से बाहर हैं। मंडी गेट रोड एक निजी अस्पताल के पास रात 10.30 बजे ई रिक्शा नंबर सीजी 04 पीएम 4119 के ड्राइवर जो लापरवाही से चला रहा था तभी रूपेश साहू की कार को पीछे से ठोकर मार क्षतिग्रस्त किया। रूपेश के विरोध करने पर रिक्शा चालक और उसके साथी ने गाली गलौज मारपीट की। रूपेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पर धारा 281,296,125-2,315-2 और 3-5 बीएनएस का केस दर्ज किया ।? इसी तरह से देर रात टिकरापारा के झंडा चौक संजय नगर पर दूसरी घटना हुई। ई रिक्शा सीजी 04 एलजी 1548 के चालक ने तेज लापरवाही से ड्राइव कर घर के पास खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किया। कार मालिक जय श्याम साहू ने रात टिकरापारा थाने में ड्राइवर पर धारा 281, 324 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
यहां बता दें कि ई रिक्शा चालक बैटरी की चार्जिंग बचाने न इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हैं न हार्न और शाम रात के समय हैड लाइट का। और अचानक सवारी देख साइड लेना, मोड़ लेना, बीच सडक़ सवारी बिठाना उतारना इनकी आदत हो गई है। इनकी इन हरकतों से पीछे के वाहनों के टकराने की भी घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते सितंबर में ही हमने ऐसी एक खबर प्रकाशित कर ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए जागरूक किया था। लेकिन दो माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। और ये ई रिक्शा, आटो चालक ट्रैफिक नियमों का बदस्तूर उल्लंघन कर रहे हैं। बैटरी चार्जिंग को बचाने और अधिक ट्रिप चलाने ई-रिक्शा चालक सारे नियमों की अनदेखी किए हुए हैं।यही कहा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस इन आटो चालकों से खौफ खाती है।