रायपुर

महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों को सदस्य बनाने का अभियान शुरू
27-Oct-2024 7:18 PM
महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों को सदस्य बनाने का अभियान शुरू

रायपुर, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने आज  26 से 27, 28 अक्टूबर तक  महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों के बीच सदस्यता अभियान शुरू किया है।  प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा से जुडऩा राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से।  सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है।


अन्य पोस्ट