रायपुर

विप्र हाट बाजार में छात्रों के बनाए वस्तुओं की रही मांग
27-Oct-2024 7:17 PM
विप्र हाट बाजार में छात्रों के बनाए वस्तुओं की रही मांग

रायपुर, 27 अक्टूबर। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षा एवं वाणिज्य प्रबंध विभाग ने विप्र हाट बाजार लगाया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया।

 प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के निर्मित आकर्षक एवं मनमोहक दीयों के साथ  सजावट की वस्तुएं व छत्तीसगढ़ी और विभिन्न प्रांतो के स्वादिष्ट व्यंजन बिक्री के लिए रखे गए। छात्रों ने रोमांचक गेम अंतर्गत आंखों में पट्टी बांधकर मटकी फोडऩा, बिंदी लगाना जैसे आकर्षक और मजेदार गेम मे जीतने से ज्यादा हारने का मजा आया।

 विप्र हाट बाजार में विद्यार्थियों के लिए मेहंदी , रंगोली ,कलश सज्जा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया ।आयोजित प्रतियोगिता में मेहंदी में प्रथम स्थान अंजलि नायक रीना ओझा प्राप्त किया। रंगोली में प्रथम लता साहू और  फुलेश्वरी साहू द्वितीय स्थान पर रही। कलश सज्जा प्रतियोगिता में सोनल ने प्रथम स्थान और डाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।


अन्य पोस्ट