रायपुर

बलरामपुर कांड के विरोध में कांग्रेस कल से पुतला दहन, 3 को जिलों में धरना देगी
27-Oct-2024 4:13 PM
बलरामपुर कांड के विरोध में कांग्रेस कल से पुतला दहन, 3 को जिलों में धरना देगी

कांग्रेस के बड़े  नेता संयम से काम लें-साय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। 
बलरामपुर थाने में हिरासती मौत और फिर  आगजनी मामले को लेकर कांग्रेस कल से जन आंदोलन करेगी। शनिवार को मौके के दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज बताया कि 27 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में पुतला दहन, 28 अक्टूबर सभी जिला कांग्रेस कमेटी में पत्रकारवार्ताएं तथा 3 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में बैज ने कहा कि  बलरामपुर में पुलिस की कस्टडी में एक युवक गुरुचरण मंडल की मौत हो गयी। पुलिस का दावा है कि मृतक गुरुचरण की मौत बाथरूम में फांसी लगाने से हुई है। सारे तथ्य बताते है बलरामपुर में युवक गुरुचरण मंडल की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। मृतक जिसकी पत्नी 29 सितंबर को लापता हो गई थी।

बैज ने  इस मामले की उच्च न्यायालय के वर्तमान जज की निगरानी में जांच कराई जाए।  इस पूरे मामले में  एसडीओपी ,टीआई  पर हत्या का अपराध दर्ज किया जाए। शव का डॉक्टरों के दल से  फिर से पोस्टमार्टम कराया जाए।मृतक के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए।प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री इस्तीफा दे, गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाये।

पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने कहा है। उन्होंने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि महिला गायब हुई थी। उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाए थे। इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है। जांच में वास्तविकता सामने आएगी।

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. महंत के बयान का भी जवाब दिया और कहा, च्च्कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानून है, सरकार है और कानून जो बोलेगा, उसी के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के जोर देने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे प्रयास करती है, यह उनके विषय हैं।

भाजपा विधायक रायमुनी भगत के विरोध में जशपुर के   पदयात्रियों से मुलाकात पर सीएम साय ने कहा कि हमसे कोई भी मिल सकता है। हमसे मिलने रोक टोक नहीं है । पीएम मोदी  के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सीएम ने कहा आज डिजिटल अरेस्ट के बारे में देशवासियों को बताया।
 


अन्य पोस्ट