रायपुर

रायपुर-भाटापारा के मध्य टिकट चेकिंग, 63150 वसूली
27-Oct-2024 4:12 PM
रायपुर-भाटापारा के मध्य टिकट चेकिंग, 63150 वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर।
शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों एवं ट्रेनों में  रेलवे मजिस्ट्रेट  आनंद कुमार सिंह  के साथ में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) श्री अरबिंद कुमार साव के साथ में 01  निरीक्षक, 18 टिकट चेकिंग स्टाफ, शामिल हुए। 

इसमें  13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस में रायपुर से भाटापारा के मध्य,12069 जनशताब्दी एक्सप्रेस में भाटापारा से रायपुर एवं  रायपुर स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 149 मामलों से 63150/- रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें बिना टिकट के 80 मामलों से 37660 एवं अनियमित टिकट के 63 मामलों से 24890 /-रुपए अनबुक्ड लगेज के 06 मामलों से 600/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।
 


अन्य पोस्ट