रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। कांग्रेस शासन काल में हुए 23 सौ करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में एक लंबे अर्से बाद ईओडब्लू ने एक और गिरफ्तारी की है।
इस प्रकरण में डुप्लीकेट होलोग्राम सप्लाई करने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रालि.का एकाउंटेंट सुनील दत्त को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2049 से 2022 के बीच प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय में डुप्लीकेट होलोग्राम का लेखा-जोखा रखता था। और वह नोएडा से असली होलोग्राम के साथ बड़ी सफाई से डुप्लीकेट भेजता था।
पूर्व में जप्त परिवहन में उपयोग में आने वाले इन्वाईस जिसमें डुप्लीकेट होलोग्राम की संख्या एवं अन्य विवरण होते थे, उस पर सुनील दत्त के हस्ताक्षर भी होते थे। पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि सिण्डीकेट के मुख्य आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी के संलिप्तता में प्रिज्म होलोग्राफी के मालिक विधु गुप्ता फर्जी होलोग्राम छत्तीसगढ़ स्थित डिस्टलरियों को दिए जाते थे। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो धारा - 7, 42, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 420, 467, 468, 47।, 420बी. भादवि. में जांच कर रही है।