रायपुर
शनिवार को मारपीट की आधा दर्जन घटनाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। दीवाली से पहले छिटपुट आतिशबाजी को लेकर विवाद मारपीट की घटनाएं होने लगीं हैं। लोग,दूसरों के घर के पास पटाखे फोडऩे लगे हैं। इससे मना करने पर उल्टा मारपीट पर उतारू होते हैं ।
शनिवार को टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी में भी दो परिवार भिड़ गए। ऐसी ही घटना हुई। दोपहर करीब तीन बजे कॉलोनी निवासी मुस्कान,गुलबख्श इशरत व अन्य, सविता मिश्रा (42) के घर पास पटाखे फोड़ रहे थे। इससे मना करने पर मुस्कान और सभी सविता के घर घुसकर गाली गलौज,धमकी मारपीट कर भाग निकले। सविता ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सविता मिश्रा, अंकित मिश्रा और कपिल शाम 6 बजे गुलबख्श कुरैशी (25) के घर घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर चोटिल किया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर टिकरापारा
ताज नगर टिकरापारा में कल शाम 4 बजे पुरानी रंजिश पर शहनवाज और उसके साथियों ने मो. सरफरीज अंसारी (29) का रास्ता रोककर गाली गलौज मारपीट की। सरफराज ने शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने इन मामलों पर धारा 126-2 333,296,351-2,315-2,3-5 बीएनएस का मामला दर्ज किया । खम्हारडीह पुलिस ने भी दो गुटों में मारपीट के मामले दर्ज किए।बाजार चौक कचना में कल रात करीब 8 बजे भानू वर्मा,सत्यम बालचंद और निन्नी साहू ने मोनू साहू (20) के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की । कल ही देर रात अमन नगर में पुराने विवाद पर करण कुमार ने लोकेश नायक (27) के साथ हाथ मुक्के से मारपीट कर घायल कर दिया । लोकेश ने आधी रात खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। करण फरार बताया गया है ।
बीती रात 11.30 बजे छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक स्थित बनाना लीव स्टार बक्स के पास डोमेन बघेल, चिन्नू व साथियों ने टेमरी ?माना निवासी भरत साहू (32) के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की । भरत ने आधी रात सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट की।
खमतराई के गोकुल नगर रावांभाठा निवासी धीरेंद्र साहू पर उसकी सास ललिता राजपूत (64) के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। उरला के श्रीराम प्लाईवुड के सामने कल देर रात 11.30 बजे गांधीनगर बीरगांव निवासी रोहित सिंह (23) के साथ राकेश मिश्रा व साथियों ने मारपीट की । कारण अग्यात है।मंदिर हसौद के सिवनी स्कूल के पास दुर्गेश बंगाली और साथी जुआं खेल रहे थे। यह देख चेलक गायकवाड़ (29) ने मना किया,इस वे सभी चेलक से मारपीट पर उतारू हो गए। संबंधित थाना पुलिस सभी मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।