रायपुर

सनतनगर सिकंदराबाद-रायपुर स्पेशल ट्रेन 31, 7 और 14 नवम्बर को
27-Oct-2024 4:10 PM
सनतनगर सिकंदराबाद-रायपुर  स्पेशल ट्रेन 31, 7  और 14 नवम्बर को

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। 
दीपावली एवं छठ पूजा में तेलंगाना से रायपुर घर आने वाले लोगों के लिए सनतनगर-रायपुर-सनतनगर  के मध्य 3 फेरे के लिए  स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सनतनगर से  07023 नंबर के साथ  31 अक्टूबर एवं 07 और 14 नवंबर को रवाना होगी। यह गाड़ी सनतनगर से 21.00 बजे छूटकर सिकंदराबाद एवं अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 8:20 बजे नागपुर, 10:25 बजे गोंदिया, 11.08 बजे राजनांदगांव, 12:30 बजे दुर्ग, 13.45 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार रायपुर  से सनतनगर के लिए 07024 नंबर के साथ 1, 08 और 15 नवंबर 2024  को चलेगी। यह गाड़ी रायपुर से 1645 बजे रवाना होकर  अगले दिन 7: 35 बजे सिकंदराबाद 9:30 बजे सनतनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 02 एसएलआर/एसएलआरडी, 02 सामान्य, 11शयनयान, 07 एसीथ्री, 02 एसीटू- सहित 24 कोच रहेगी । 


अन्य पोस्ट