रायपुर
रायपुर, 26 अक्टूबर। टिकरापारा इलाके में दो साल पहले पति और ननद की प्रताडऩा से परेशान होकर एक नवविवाहिता महिला ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पति और ननंद को 3-3 साल का सश्रम कारावास की सजा दी है।
अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि 10.फरवरी 2023 की शाम को सैय्यद अहसान ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसक ा साला अब्दुल शफीक की पत्नी मृतिका खुशबू उर्फ शकीला ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने सूचना पर धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की। जांच के दौरान गवाहों के बयान के पर अब्दूल रफीक सफी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। जहा साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी और उसकी बहन मुन्नावर बेगम को दोषी पाए जाने पर भा.द.सं. की धारा 498 के तहत 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 500-500/- का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदायगी न होने पर 3-3 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा दी है।