रायपुर
राष्ट्रपति से मिलेंगे भाजपा नेता
25-Oct-2024 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को देर शाम प्रजापिता ब्रम्हकुमारी, सर्व आदिवासी समाज और भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी। यह मुलाकात राजभवन में होगी। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम के 9 और सर्व आदिवासी समाज के 15 और 59 भाजपा नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति दी गई है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सरोज पाण्डेय सहित अन्य नाम है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे