रायपुर
छत्तीसगढ़ के ओड़ीशा से लगे जिलों मे रात होगी अच्छी वर्षा
25-Oct-2024 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अक्टूबर। शुक्रवार रात आज 1.30 से 3.30 बजे प्रात:काल प्रबल चक्रवात दाना ने लेंड फॉल कर लिया है। इसके रात 11.30 बजे तक यह कमजोर होकर उत्तर उड़ीशा के ऊपर अवदाब के रूप पहुंचने की संभावना है । इस समय अधिकतम हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के ओड़ीशा से लगे जिलों मे रात के समय अच्छी वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है । कल से हवा की गति क्रमिक रूप से कम होकर 10-15 प्रति घंटे सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में सम्भावित है। कल शनिवार को प्रदेश के मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा और एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे