रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। मौसम विभाग ने ओडिशा तट की ओर बढ़ रहे दाना तूफान को देखते हुए अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसका सर्वाधिक असर रायगढ़, सरगुजा इलाके में होना बताया गया है। आज दोपहर से ही जशपुर इलाके में रूक रूककर बारिश हो रही है। वहीं राजधानी में भी सुबह की धूप के बाद दोपहर हल्के बादल घिर आए।
24 व 25 अक्टूबर को उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 25-26 को गरज-चमक व वज्रपात के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है,। इसी रफ्तार बढक़र 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।26 अक्टूबर को मध्य एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में आकाश मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। कल रात प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
प्रदेश के सरगुजा व् बस्तर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2एष्ट रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6एष्ट. अम्बिकापुर व् पेड़ा रोड़ में दर्ज किया गया।
कल उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में आया प्रचंड चक्रवाती तूफान च्च्दानाज्ज् उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ गया है और उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे व 24 अक्टूबर, की मध्य रात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक, पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को भितरकनिका और धामरा (ओडिशा) के पास से पार करने की बहुत संभावना है। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जो बढक़र 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।
रायपुर शहर में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33एष्ट और 23एष्ट के आसपास रहने की संभावना है।
मेघगर्जन, वज्रपात पर क्या करें
गरज सुनने के बाद घर के अंदर जाए या सुरक्षित पक्के आश्रयों में रहे।अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं हैं तो तुरंत उखडू बैठ जाएं।घाँस-फूस की झोपडय़िों और एसबेस्टस की छत वाले घरों को नुकसान। घर के छप्पर उड़ सकते हैं।पेड़ी के नीचे आश्रय न ले।अधूरे बंधे धातु की चादर्र उड़ सकती है। बिजली इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न करें।बिजली की लाईनों से दूर रहें। कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए उत्पादों को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडार करे। ओलावृष्टि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए बागवानी एवं सब्जी की फसलों में उपलब्धता के आधार पर हेल नेट का उपयोग करे।