रायपुर

4 संगठनों के शिक्षक आज स्कूल नहीं गए, कर रहे धरना प्रदर्शन
24-Oct-2024 6:33 PM
 4 संगठनों के शिक्षक आज स्कूल  नहीं गए, कर रहे धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अक्टूबर। प्रदेश के 4 संगठनों के सहायक शिक्षक (शिक्षा कर्मी) सामूहिक अवकाश लेकर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ये सभी अपनी पुरानी सेवावधि की गणना तथा वेतन विसंगति दूर करने ,पदोन्नति समेत पांच मांग कर रहे हैं। 1.48 लाख शिक्षकों में से करीब 30 प्रतिशत हड़ताल पर रहने के दावे किए गए हैं। 2018 के पूर्व प्रदेश के शिक्षा कर्मियों के पांच संगठनों के संयुक्त आवाहन पर ऐतिहासिक, संघर्षशील सफल आंदोलन के पश्चात शिक्षा कर्मियों का सहायक शिक्षक के पद पर संविलियन हुआ। किंतु सभी सेवा संबंधी विसंगतियांयथावत व्याप्त है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने समर्थन करते हुए प्रदेश मे मोदी की गारंटी, तथा सीएम  साय  के सुशासन में शिक्षकों की जायज मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए । श्री झा ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है कि प्रदेश के शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करते हुए नियुक्ति दिनांक से सेवाओं की गणना की जानी चाहिए। सहायक शिक्षकों द्वारा जब भी आंदोलन किया गया आश्वासन व समिति के गठन के अलावा सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तथा समिति गठन कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री समझ लिया। इसलिए आज से पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर जारी आंदोलन का समर्थन करते हुए शीघ्र मांग पूर्ण करने की मांग की गई है। रायपुर जिले में आचार संहिता एवं राष्ट्रपति के प्रवास को ध्यान में रखते हुए आरंग में रायपुर जिले के शिक्षक धरनारत हैं।


अन्य पोस्ट