रायपुर
सभा से बाद नामांकन जमा किया आकाश ने
24-Oct-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा ने गुरूवार को रायपुर दक्षिण के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ प्रस्तावक, समर्थक से रूप में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी रहे। इससे पहले आकाश के समर्थन में कांग्रेस ने गांधी मैदान में सभी आयोजित की ।इस दौरान सभी नेताओं ने पूरी एकजुटता से आकाश की जीत के लिए चुनाव लडऩे की बात कही। सभा मंच पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद फूलो देवी नेताम, प्रभारी सचिव जेरिता लेफतलांग,एसए संपत्त कुमार, विजय जांगिड़ समेत कई विधायक मौजूद रहे। वहीं मंचारूढ़ होने के समय बघेल ने बैज की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए लेकिन बैज ने नहीं थामा। इसके बाद सभी रैली के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। रास्ते में जो भी आम व्यक्ति नजर आया आकाश सबके पैर छूते दिखे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे