रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढियारी में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें छात्राओं ने रंगोली, फैंसी ड्रेस,पोस्टर मेकिंग,निबंध, नृत्य, आदि के माध्यम से जनजातीय समाज की परंपरा, सभ्यता, प्रकृति प्रेम, न्याय प्रियता आदि का प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम में डॉक्टर टी के सिंह भूगोल विभाग रविवि ने उद्बोधन में जनजाति समाज के बारे में हमारी सोच या दृष्टि में दोष की बात कही। मुख्य वक्ता डॉ विजय कुमार चौबे सहायक प्राध्यापक दुर्गा महाविद्यालय ने इस समाज के वीर और वीरांगनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्राचार्य पी के नाग ने आदिवासी समाज को नजदीक से जानने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभ्रा मिश्रा एवं डॉक्टर राजवंश कौर कोहली ने किया। डॉ आशा दुबे ने आभार जताया।