रायपुर

हमें अपने परिवार की मूल संरचना को बचाना होगा-सेमीनार
24-Oct-2024 6:29 PM
हमें अपने परिवार की मूल संरचना को बचाना होगा-सेमीनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अक्टूबर। शासकीय दूधाधारी महिला महाविद्यालय में  आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। समाजशास्त्र विभाग ,छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय परिषद संयुक्त रूप से वैश्वीकरण और भारतीय परिवार ,बदलते परिदृश्य और उभरती चुनौतियां  विषय पर यह आयोजित किया था।

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में  प्रोफेसर जीपी शर्मा सेवानिवृत्त प्राध्यापक दुर्ग ने  तलाक, मैरिटल रेप, घरेलू शोषण आदि विषयों पर  विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया।

 प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल डॉ भूपसिंह गौड़,और डॉ एल एस गजपाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संयोजक डॉ प्रीति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी वक्ताओं और शोध पत्रों से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमेंअपने परिवार की मूल संरचना को बचाए रखना होगा।

सह संयोजक डॉ मनीषा महापात्र ने कहा कि भारत की  पारंपरिक परिवारों के मूल्य को समझ कर वैश्वीकरण के खतरों से बचना होगा। पूर्व प्राध्यापक डॉ श्रद्धा गिरोलकर भी इस आयोजन में उपस्थित रहीं। डॉ. महेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संयुक्त परिवार को संरक्षित रखते हुए  भावात्मक रूप से जुड़े रहने की आवश्यकता है। तकनीकी सत्र में डॉक्टर सुनीता सत्संगी और डॉक्टर मंजू झा ने सत्र की अध्यक्षता की तथा प्रतिवेदन डॉक्टर सुनीता अग्रवाल द्वारा बनाया गया।

मंच संचालन डॉ प्रमिला नागवंशी, तकनीकी सत्र का संचालन स्नेहा थवाईत ने किया ।


अन्य पोस्ट