रायपुर
संदूक से नगदी-जेवर भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। सिलतरा ट्रंासपोर्ट नगर के पास से 39.51 टन लोहे से भरा ट्रक गायब हो गया। ट्रक के मालिक ने ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अखिलेश यादव ने बताया कि वह ग्राम कचनपुर थाना छतरपुर जिला पलामू झारखण्ड का रहने वाला है। और वर्तमान में सिलतरा मे रहता है। शुक्रवार को वह अपनी ट्रक सीजी 04 जेई 0859 को लेकर महेन्द्रा स्पंज एण्ड पावर लिमिटेड यूनिट-2 सरोरा तिल्दा गया हुआ था। जहां ट्रक में 39.510 टन स्पंज आयरन लोड कराकर रात 10 बजे हिन्दुस्तान क्वाईल्स लिमिटेड गया। वहां पर माल खाली नहीं होने पर गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। जो दूसरे दिन सुबह ट्रक खाली कराने आया तो देखा की तो ट्रक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हो पाई। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने 303-2 का अपराध दर्ज किया है। उधर, आरंग इलाके में किसान के घर में दिदहाड़े चोरी हो गई। खेत में काम करने गए किसान के घर अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवर, नगदी को चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक सुरेश कोसले पारागांव में रहता है। कल सुबह वह अपने खेत पर काम करने चला गया था। उसकी पत्नी और अन्य सदस्य भी घर में ताला लगाकर अपने -अपने काम पर चले गए थे। दोपहर 3 बजे उसके भतीजा कुंदन कोसले ने फोन करके मुझे बताया कि मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा है।
सूचना मिलते ही युरेश ने घर आकर देखा तो कमरे में रखा संदूक टूटा हुआ था। और उसमें रखे सोना,चांदी के जेवर और नगदी 15 हजार नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर घर के चैनल गेट का दरवाजा तोड कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-3, 305ए का अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।