रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं के वार्षिक प्रैक्टिकल- सैद्धांतिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी 25 से शुरू होगी और 15 फरवरी से पहले समाप्त हो जाएंगी। वहीं दसवीं और बारहवीं की सैद्धांतिक (लिखित)परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इसकी सूचना बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट 222. ष्ड्ढह्यद्ग. ठ्ठद्बष्. द्बठ्ठ पर दी है।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब तक डेटशीट नहीं जारी की गई है। जल्द ही दोनों ही कक्षाओं के लिए विषयवार तिथि भी जारी कर दी जाएगी। इसकी सूचना भी बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए यहां देखें नोटिफिकेशन बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों के प्रैक्टिकल, परियोजना और आंतरिक मूल्यांकन के अंक वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों द्वारा कभी-कभी प्रैक्टिकल, परियोजना और आंतरिक मूल्यांकन के अंक को अपलोड करने में गलती हो जाती है। सहजता से इन परीक्षाओं का संचालन कर सही- सही अंक अपलोड करें।
प्रत्येक विषयों के लिए अधिकतम अंक 100 निर्धारित किए गए हैं। इनमें से सैद्धांतिक, प्रायोगिक, परियोजना और आंतरिक मूल्यांकन में अंक बंटवारा किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि स्कूल सही- सही अपलोड करे। एक बार अपलोड किए गए अंक में दोबारा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।