रायपुर
चुनाव खर्च की मानक दर का निर्धारित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। दक्षिण के दंगल में होने वाले 40 लाख की पाई-पाई इसी दायरे में खर्च करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने दलीय और अभ्यर्थियों के द्वारा विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर निर्धारण किया है।
यह दर दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा सहमति के उपरांत निर्धारित किया गया है। तय दरों में लडडू प्रति 5 रूपए तो मटठा पैकेट प्रति 10 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं छोटी माला प्रतिनग के लिए 15 रूपए, बडी माला के लिए 50, वीआईपी माला के लिए 300 रूपए, मोटी माला के लिए 900 रूपए, छोटे गुलदस्ते के लिए 60 रूपए व बडे के लिए 110 रूपए प्रतिनग, खुले फूल प्रतिकिलो 80 रूपए, प्रोजेक्टर प्रतिदनि के लिए 3500 रूपए निर्धारित किया गया है।
टेंट के लिए निर्धारित खर्च किया तय: पंडाल और वुडन मंच निर्माण के लिए 13 से 25 रूपए प्रति वर्ग फीट, वहंीं सामान्य बुके के लिए 170 व वीआईपी बुके 350 रूपए, सामान्य पोस्टर के लिए 5 व पोस्टर फलैक्स के लिए 8 रूपए प्रति वर्गफीट, पानी जार के लिए 35 रूपए प्रतिनग, पटाखा लडी प्रति नग 180 रूपए व पटाखा बम के लिए प्रति बाक्स 6 नग के लिए 144 रूपए, स्वागत थाली प्रति नग 150 रूपए, तलवार प्रति नग 500 रूपए, कटार 250 रूपए, त्रिशूल 500 रूपए प्रति नग,शाल व साडी प्रति नग 500 रूपए, टोपी सामान्य 100 व टोपी अच्छा के लिए 200 रूपए प्रतिनग, टीशर्ट प्रतिनग 250 रूपए प्रतिनग, नानबेज थाली 150 रूपए व बिरयानी प्रति थाली 100 रूपए व फल प्रतिकिलो 200 रूपए, मठठा पैकेट 10 रूपए, लडडू प्रतिनग 5 रूपए,ड्रोन कैमरा प्रतिनग 2000 रूपए, तोप गन प्रतिनग 500 रूपए व पगडी 200 रूपए प्रतिनग, मंच पर लगने वाले एसी के लिए प्रतिदिन 3240 छोटे साउंड बाक्स के लिए 2900 व बडे साउंड बाक्स के लिए 4000 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।