रायपुर

भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू
23-Oct-2024 6:51 PM
भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू

नवापारा-राजिम, 23 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शनिवार 19 अक्टूबर से भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले दिन पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के पहले सक्रिय सदस्य बने। साहू ने सक्रिय सदस्य बनने के लिए भाजपा द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप वाला फॉर्म भरकर शनिवार को भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग को सौंपा।


अन्य पोस्ट